हिंगणघाट विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित विकास यात्रा का उद्घाटन विधायक समीरभाऊ कुणावार ने किया। कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करते हुए विधायक कुणावार ने प्रधानमंत्री के पिछले 8 वर्षों के विकास कार्यों के बारे में प्रचार करने की अपील की। इस समय सुनिलभाऊ गफाट, भाजयुमो प्रदेश सचिव अंकुश ठाकुर, माजी नगराध्यक्ष प्रेमबाबू बंसतानी, भाजपा हिंगणघाट तालुकाध्यक्ष आकाश पोहाणे, भाजपा समुद्रपुर तालुकाध्यक्ष संजय डेहणे भाजयुमो जिल्हाध्यक्ष वरुण पाठक,माजी सभापती गंगाधरराव कोल्हे, शारदा आंबटकर, भाजपा शहराध्यक्ष आशिष पर्बत, भाजयुमो जिला महामंत्री कवी इंगोले, भाजयुमो तालुकाध्यक्ष विठ्ठूसिंग बेनिवार, रजत भुरे, अमोल गवली, गजानन राऊत, ओमप्रकाश राठी, भाजयुमो शहराध्यक्ष सोनू पांडे, भाग्येश देशमुख, पकंज पराते, गौरव तांबोली आदि मौजूद थे।