अल अजीज एज्यूकेशन ऍन्ड सोशल वेल्फेयर सोसायटी की ओर से आयोजित महान क्रांतिकारी पंडीत रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती मनायी गई। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता स्वप्निल पारवे (सावनेर) का सत्कार भी किया गया। विगत कई वर्षों से सामाजिक, सांस्कृतिक तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में सावनेर तथा क्षेत्रीय स्तर पर उनकी गतिविधियों निरंतर जारी है, जिसे देखते हूए नागपुर की सामाजीक संस्था ने स्वप्निल पारवे का मानपत्र, टाफी, शाल श्रीफल देकर सत्कार, किया। नागपुर बिजनेस असोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष मनोहरभाई आहूजा के हाथो एन बी ए कार्यलय में सत्कार कार्यक्रम किया गया। संस्था के पदाधिकारीअब्दुल अमानी कुरेशी, अमजद खान, शेख अल्ताफ आदी उपस्थित थे।