वाड़ी नगर परिषद का आरक्षण सोमवार को नागपुर ग्रामीण तहसील कार्यालय में निकाला गया।इस मौके पर वाड़ी के सभी पार्टीयों के राजनीतिक नेता उपस्थित थे।प्रशासक इंदिरा चौधरी, मुख्यधिकारी डॉ. विजय देशमुख, ने आरक्षण घोषित किया। वाड़ी के शोलोम विद्या मंदिर के छात्र दशम धनंजय कलसे, इन्फेंड कान्वेंट इवेना घनश्याम भोंगाड़े,10 मातोश्री ब्लयूस्टर कान्वेंटअर्णव नेपाल सोनपिंपले 13 के हातो चिठियाँ निकालकर एससी, एसटी व महिला का आरक्षण निकाला गया। ओबीसी आरक्षण नही होने से अब सभीके प्राभाग सुरक्षित है।प्रभाग 1 से राकांपा के शाम मंडपे का है यहां पर एक एससी महिला व सर्व साधारण होने से शाम मंडपे सर्वसाधारण से चुनाव लड़ सकते है। सप्रभाग 8 में शिवसेना के हर्षल काकड़े का है यहां पर एक महिला व सर्वसाधारण है काकड़े अब ओपन से चुनाव लड़ सकते है।बसपा के नरेंद्र मेंढे का प्रभाग 7 सुरक्षित है। राकांपा के राजेश जयसवाल का प्रभाग 3 भी सुरक्षित है।नगराध्यक्ष प्रेम झाड़े के लिए भी कोई खतरा नही है पहले झाड़े भाजपा से चुनाव लड़े अब राकांपा से लड़ेंगे। भाजपा के नरेश चरडे प्रभाग 12 या 13 से चुनाव लड़ते तो खतरा पैदा हो सकता है। यहां पर अनुसूचित जाति का मतदान भारी मात्रा पर है। वाड़ी नगर परिषद में 13 प्रभाग है। जिसमे अनुसूचित जाति के लिए प्रभाग 1,2,7,10,11,12 व 13 अनुसूचित जनजाति के प्रभाग 3 को आरक्षित रखा गया।महिलाओ के लिए कुल 14 सीटे आरक्षित की गईं।वाड़ी नप की पहले से 2 सीटे बढ़ने से अब 27 सीटों की नगर परिषद हुई है।
प्रशासक इंदिरा चौधरी, मुख्यधिकारी डॉ. विजय देशमुख, उप मुख्यधिकारी रत्नमाला फटिंग, के साथ नप के कर्मचारीओ ने आरक्षण का काम संभालानप चुनाव के आरक्षण की चीट्ठी निकालने वाड़ी से 3 छात्राओं को लेकर गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद घनश्याम भोंगाड़े व धनंजय कलसे ने अपने बाइक पर ला रहे थे। घनश्याम के बाइक पर इवेना घनश्याम भोंगाड़े व अर्णव नेपाल सोनपिंपले बैठे थे तो धनंजय के बाइक पर उनका बेटा दशम कलसे बैठा था। दोनों टूव्हीलर नागपुर से वाड़ी की और आते हुए अमरावती राजमार्ग पर हुंडई होंडा शोरूम के पास एक कार खड़ी थी। कार वाले चालक ने राइट साइट का गेट अचानक खोल दिया वैसे ही घनश्याम की बाइक टकराई उसके पीछे धनंजय की बाइक टकरा गई।दोनों बाइक सड़क पर गिर पड़ी।जिसमे अर्णव नेपाल सोनपिंपले के सिर पर चोट आई, सिर में करीब 17 टाके लगे। वही कु. इवेना, घनश्याम व धनंजय को भी मामूली चोट आने की जानकारी घनश्याम ने दी। सभी जख्मियों को वाड़ी के निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। बता दे कि होंडा शोरूम के पास हमेशा अवैध पार्किंग की जाती है। वाहनो को सड़क पर खड़े करने से आएदिन हादेश होते रहते है।इसपर यातायात पुलिस कोई कार्रवाई नही करती। कई बार इस समस्या को मीडिया ने उजागर किया लेकिन यातायात विभाग कोई कार्रवाई नही करने से दुर्घटनाएं बढ़ रही है।