नगर पालिका चुनाव 2022 के आरक्षण ड्रॉ के नतीजे सोमवार 13 जून को पालिका सभागृह में दोपहर 3 बजे ईश्वर चिट्ठी के माध्यम से घोषित किए गए। प्रभाग क्र.1 (अ) के लिए अनुसूचित जाती महिला, प्र.1 (ब) सर्वसाधारण, प्रभाग क्र. 2 (अ) के लिए सर्वसाधारण महिला, प्र.2 (ब) सर्वसाधारण, प्रभाग क्रं.3 (अ) में अनुसूचित जमाती, प्र.3 (ब) सर्वसाधारण महिला, प्रभाग क्रं. 4 (अ) मध्ये सर्वसाधारण महिला, प्र.4 (ब) सर्वसाधारण, प्रभाग क्रं.5 (अ) के लिए अनुसूचित जाती, प्र.5 (ब) सर्वसाधारण महिला, प्रभाग क्रं.6 (अ) सर्वसाधारण महिला, प्र.6 (ब) सर्वसाधारण, प्रभाग क्रं.7 (अ) सर्वसाधारण महिला, प्र.7 (ब) सर्वसाधारण, प्रभाग क्रं.8 (अ) सर्वसाधारण महिला, प्र.8 (ब) सर्वसाधारण, प्रभाग क्रं.9 (अ) अनुसूचित जमाती महिला, प्र.9 (ब) सर्वसाधारण, प्रभाग क्रं.10 (अ) सर्वसाधारण महिला, प्र.10 (ब) सर्वसाधारण, प्रभाग क्रं.11 (अ) सर्वसाधारण महिला, प्र.11 (ब) सर्वसाधारण, प्रभाग क्रं.12 (अ) सर्वसाधारण महिला, प्र.12 (ब) सर्वसाधारण महिला, प्र.12 (क) सर्वसाधारण आदि आरक्षण की घोषणा की गई। ज्ञात हो कि इस दौरान ड्रा की घोषणा के समय दारव्हा उपविभागीय अधिकारी सुधीर पाटील, तहसीलदार प्रवीण धानोरकर, मुख्याधिकारी धीरज गोव्हाड, नायब तहसीलदार सुधाकर राठोड आदि प्रमुखता से उपस्थित थे। इस मौके पर उपस्थित मान्यवर प्रशासकीय अधिकारियों ने चुनाव के संदर्भ में उपस्थितों का मार्गदर्शन किया। खास बात यह रही कि इस आरक्षण ड्रॉ में महिलाओं को 50 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी मिली है। जिस वजह से महिला वर्ग में उत्साह का वातावरण है। बहरहाल, इस समय सभी राजनीतिक पार्टीयों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, तथा संभावित प्रत्याशी सहित नगर पालिका कर्मचारी और पत्रकार उपस्थित थे।