नगर परिषद कन्हान के द्वारा संचालित हजडस वेस्ट प्रोसेसिग युनिट में महाराष्ट्र प्रदुषन नियंत्रण मंडल के रिजनल डायरेक्टर के मार्गदर्शन में फिल्ड आफिसर के.व्ही.पुसदकर के द्वारा छापा मारा गया। जिसमें कई प्रकार की अनियमितता पाई गई हैं, तथा आने वाले समय में ठेकेदार सहित सीओं राजेंद्र चिंखलकुंदे एवं विभाग प्रमुख फिरोज बिसेन पर कार्यवाही होने की संभावना बढ गई हैं। कन्हान नगर परिषद हमेशा से विवादों में रही हैं.इसी कारण पिछले 7 साल में नगर परिषद के द्वारा किए गए कार्यों की सूची ढुढना भी नागरिकों को मुश्किल होता जा रहा हैं। इसी क्रम में कन्हान नप के द्वारा संचालित हजडस वेस्ट प्रोसेसिग युनिट में महाराष्ट्र प्रदुषन नियंत्रण मंडल के रिजनल डायरेक्टर के मार्गदर्शन में फिल्ड आफिसर के. व्ही. पुसदकर के द्वारा छापा मारा गया.इस छापे के दौरान कचरा व्यवस्थापन केंद्र में भारी अनियमितता पाई गई हैं। ज्ञात हो की यह ठेका 97 लाख से अधिक किंमत का होने के बाद भी कचरे की किसी भी प्रकार से प्रक्रिया के कचरे में सीधे आग लगा दी जाती थी, जबकि कचरा व्यवस्थापन के तहत कांच, खड्डा, कपडा, जूता, रबड, पेपर,प्लास्टिक इन सभी को अलग-अलग करना होता था.कचरे में आग लगाने की वजह से उठने वाले धुआं के कारण भ्रमण करने वाले नागरिकों सहित किसानों के खेत में उडने वाला कचरा भी किसानों के लिए समस्या का कारण बन रहा था। इस प्रकरण में उपप्रदेशिक अधिकारी महाराष्ट्र प्रदुषण नियंत्रण मंडल उमाशंकर भादुले ने नागपुर मेंट्रों समाचार को बताया कि,प्रकरण में कई प्रकार की अनियमितता पाई गई हैं, तथा इस प्रकल्प के संचालक सहित संबंधित सभी अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक एवं सवैधानिक कार्यवाही की जाएगी।