अतुल वादिले को महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सरचिटणीस पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरदचंद्र पवार के आदेश से राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध मोहिते और वर्धा जिला निरीक्षक राजा टाकसाले द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया. अतुल वांदिले चार महीने पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से राकांपा में शामिल हुए थे। अतुल वादिले के बाद उम्मीद की जा रही थी कि अतुल वादिले को पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। इसकी संभावना जताई जा रही थी। जयंत पाटिल ने कहा था कि अतुल वादिले के माध्यम से न केवल वर्धा जिले में बल्कि विदर्भ में भी एनसीपी का संगठन मजबूत होगा इस प्रकार कि बात कही थी। अब पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता यह देख रहे हैं कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संगठन को कैसे बढ़ाया जाए। अतुल वांदिले की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।