समाजवादी पार्टी महिला सभा की महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष व कामठी नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष माया चवरे के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रनाला गांव में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस अवसर पर माया चवरे ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने से हम पर्यावरणीय दुष्प्रभाओं से लेकर मानव की बढ़ती जनसंख्या, ग्लोबल वार्मिंग, वन जीव अपराध के प्रति जागरुकता पैदा करते हैं। हम इंसान ही पृथ्वी के सबसे ताकतवर जीव हैं। हमें पर्यावरण से संतुलन बनाकर आगे चलना है। उन्होंने यह भी कहा कि इस पर्यावरण दिवस पर हमें वृक्षारोपण करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में शालिनी उटवाल, छाया चकोले, शिल्पा गजभिये, स्मृति चकोले, जया ठाकुर, कुर्वेताई, प्रिया नैकाने, सुधा नैकाने, अरविंदा शेंडे, लता बोरकर सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी।