आठवां मेल, डिफेंस, वाड़ी क्षेत्र में स्वच्छ और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जिम्मेदारी महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के तहत वेना जल शोधन और वितरण केंद्र की है। लेकिन दूषित जलापूर्ती होने से नागरिकों के स्वास्थ्य को खतरे में डाल दिया गया है। शुध्द जलापूर्ती करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय विभाग जिलाध्यक्ष संतोष नरवाड़े के नेतृत्व में बुधवार को वेना जल वितरण केंद्र पर मोर्चा निकलेगा। वाड़ी में हो रही दूषित जलापूर्ती को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मुम्बई में मंत्री जयंत पाटील को ज्ञापन सौंपा।बताया कि शहर को कही दिनों से दूषित जलापूर्ती हो रही है कही बार शिकायत के बावजूद अधिकारियों ने कोई सुध नही ली। अब नागरिको का मोर्चा सीधे कार्यलय पर धड़केगा। उपभोक्ता पानी बिल का भुगतान समय करता है लेकिन उन्हें स्वच्छ पानी नही दिया जाता। स्वच्छ पानी की मांग को लेकर अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बुलंद आवाज कर समस्या को उठाने की बात सन्तोष नरवाड़े, सुरेंद्र मोरे ने कही।