शहर को स्वच्छता में आगे बढ़ाने के लिए एक सराहनीय कदम पुर्णा प्रफुल पटेल के प्रयासो से किया जा रहा है। इस हेतू एक साथ फांऊडेशन, मुंबई की प्रमुख प्रज्ञा कपूर अपनी टिम के साथ दो दिन से गोंदिया में है और उन्होंने गोंदिया का सर्वे किया। इस हेतू गोंदिया शिक्षण संस्था के संचालक निखील जैन व नगर परिषद के सी.ओ. करण चौहान ने पुरा सहयोग करने का विश्वास दिलाया। प्लास्टीक के नुकसान क्या है, गिले कचरे व सुखे कचरे को अलग अलग घंटा गाडी में डाले ताकी उसका उपयोग कर गंदगी कम करने का प्रयास किया जायेगा। 3 जुन को सुबह डंपीग यार्ड में एक जन-जागरन कार्यक्रम किया जाएगा। आने वाले दिनों में प्रत्येक स्कुल व कॉलेज मे जाकर भी प्लास्टीक फ्री व सफाई के संदर्भ में मुंबई से टिम आकर जन जागरण करेंगी। इस सफाई व सुदंरता के कार्यक्रम में गोंदिया के सभी लोग सहयोग करे, यह निवेदन मुंबई की प्रज्ञा कपूर ने किया ।