एक्वा और ऑरेंज, दोनों लाइन पर मेट्रो सेवाओं को इस रविवार (29 मई) से शुरू करने की तैयारी है। संशोधित समय सारिणी के अनुसार, इन दोनों लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों पर आखिरी ट्रेन रात 9.30 बजे के बजाय रात 10 बजे होगी। यात्रियों की ओर से लगातार हो रही मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
रविवार को बहुत से लोग घूमने-फिरने व खरीदारी के लिए निकलते हैं। इसलिए रात 10 बजे तक फेरियां बढ़ाने की मांग की गई थी। वर्तमान स्थिति में यात्री सेवाएं सुबह 6.30 बजे शुरू होती हैं और रविवार सहित सभी दिनों में रात 9.30 बजे तक चलती हैं। रविवार को रात 10 बजे तक सेवाओं का विस्तार करने के अलावा रविवार को सुबह 6.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेट्रो ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी 20 मिनट तय की गई है। दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे के बीच ट्रेनों की आवृत्ति 15 मिनट पर अपरिवर्तित रहती है। रात 9 बजे से रात 10 बजे के बीच मेट्रो ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी 20 मिनट होगी। यहां ध्यान रहे कि सभी परिवर्तन केवल रविवार की ही सेवाओं के लिए लागू है। अन्य दिनों में ट्रेन का समय और आवृत्ति अपरिवर्तित है। ट्रेन के और आवृति में बदलाव यात्रियों की को ध्यान में रखते हुए किया पाया है। ने उम्मीद जताई है कि के लोग ट्रेन के विस्तारित समय उठायेंगे।