नागपुर।(नामेस)। सोमवार को अनिल देशमुख के निवास स्थान पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे की प्रमुख उपस्थिति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नागपुर शहर की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नागपुर शहर की ओर से स्वास्थ्य मंत्री टोपे का सत्कार किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रमेश बंग, युवा नेता सलील देशमुख, राकांपा शहर अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे, प्रदेश पदाधिकारी, शहर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।