नागपुर।(नामेस)। नागपुर नगर महानगरपालिका के आम चुनाव के संबंध में, राज्य चुनाव आयोग, महाराष्ट्र राज्य, द्वारा 12 मई 2022 सुझाई गई अंतिम वार्ड संरचना को मंजूरी दी गई है और इस मंजूरी के बाद अंतिम वार्ड संरचना की विस्तृत जानकारी राज्य चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार सांझा की गई है। मंगलवार 17 मई, 2022 को नागपुर महानगरपालिका की वेबसाइट के साथ-साथ तमाम जोनल कार्यालय में अंतिम प्रभाग रचना प्रकाशित की गई है। अंतिम वार्ड संरचना 2011 की जनगणना के आंकड़ों पर आधारित है और उस आधार पर कुल जनसंख्या, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का निर्धारण किया गया है। स्वीकृत वार्ड संरचना के अनुसार नागपुर महानगरपालिका में कुल 156 सदस्य होंगे और वार्डों की कुल संख्या 52 होगी। प्रभागों की औसत जनसंख्या 47067 है और सर्वाधिक जनसंख्या 54093 नागरिकों के साथ सर्वाधिक जनसंख्या वार्ड 29 की है। 41092 नागरिकों के साथ सबसे कम जनसंख्या प्रभाग 48 की है। मनपा आयुक्त एवं प्रशासक श्री राधाकृष्णन बी ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग ने नागपुर महानगरपालिका के अंतिम वार्ड ढांचे को मंजूरी दे दी है। चुनाव आयोग ने वार्ड नंबर 29, 46 और 48 में कुछ बदलाव किए हैं। वार्ड 29 में जनसंख्या में 2300 से बढ़ी है और वार्ड 46 में जनसंख्या में 94 से कम हुई है। वार्ड 48 की आबादी में भी 1268 नागरिकों की कमी आई है। बाकी वार्ड के ढांचों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके द्वारा सभी संबंधितों से अपील की जाती है कि नागरिकों की जानकारी के लिए मनपा के केंद्रीय चुनाव कक्ष, सभी जोनल कार्यालयों के साथ-साथ मनपा की वेबसाइट पर अंतिम वार्ड संरचना विवरण प्रकाशित किया गया है।