पिंपरी: पिंपरी-चिंचवड पुलिस ने एक छोटे से सिलेंडर में घरेलू उपयोग के सिलेंडर से अवैध और खतरनाक तरीके से गैस चोरी करने के आरोप में एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई देहुरोड़ में किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सागर उर्फ अनिल रामचंद्र खरात (21 निवासी विकासनगर, देहुरोड) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ अनैतिक मानव तस्करी रोकथाम विभाग के पुलिस कांस्टेबल सुनील शिरसाठ ने देहु रोड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आदर्श नगर बस स्टॉप के पास देहूरोड़ में एक छोटे से सिलेंडर में गैस भरता मिला। जांच में यह भी पता चला कि उन्होंने सरकार से कोई अनुमति नहीं मांगी थी। आरोपी के कब्जे से कुल 14,925 रुपए मूल्य का गैस सिलेंडर, नकदी और रिफिलिंग सामग्री जब्त की गई। देहुरोड पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।