2017 के बाद देश में जीएसटी लागु होने के बाद कई व्यवसायों में बदलाव देखे गए। जिसमे सबसे ज्यादा असर ऑनलाइन लॉटरी पर हुआ।
ऑनलाइन लॉटरी में 28 प्रतिशत जीएसटी लागु होने के बाद, ऑनलाइन लॉटरी के धंदे में काफी गिरावट आई है। साल भर में ही ऑनलाइन लॉटरी का धंदा ठप हो गया। इसके चलते कई लोग बेरोजगार भी हुए। चंद्रपुर शहर में पिछले कुछ दिनों से अवैध तरीके से ऑनलाइन लॉटरी चंद्रपुर के कुछ माफियों द्वारा चलाई जा रही हैं।
इसके चलते देश के राजस्व को चुना लगाया जा रहा है। शहर के भिवापुर, राजकला टॉकीज चौक, जटपुरा गेट जैसे रिहायसी इलाकों में खुले आम यह अवैध व्यवसाय चल रहा है। चौका देने वाली बात तो यह है कि पुलिस और स्थानिक प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं हैं । कुछ दिन पहले शहर में शराब बंदी हटाने से ढेरों शराब के धंदे में कमी आ गई। अवैध ऑनलाइन लॉटरी चलाने वाला गिरोह शहर भर सक्रीय नजर आ रहा है, सूत्रों के अनुसार इस इस गिरोह को चलाने वाले ने सिर्फ लॉटरी हि नहीं बल्की जुआ अड्डा. मुँगी बाजार जैसे कामों लिप्त होने की जानकारी मिली है. और की कड़ी जांच होने पर कई नाम उजागर होनी की चर्चा है। इस बारे में हमने शहर सिटी पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक अम्बारे जी से बात करने पर उन्होंने अवैध लॉटरी के बारे में जानकारी नहीं होने का हवाला दिया। संबंधित जानकारी मिलने पर तत्काल कार्यवाई की जाने बात कई।