गोवा की सभी 40 सीटों के लिए आधिकारिक रुझान जारी हो गए हैं। भाजपा 18 पर, कांग्रेस 12 पर आगे। सीएम प्रमोद सावंत सांकेलिम में अब 300 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। राज्य में बहुमत का निशान 21 का है। इधर गोवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने कहा कि हम परिणाम के रुझान देख रहे हैं। गोवा के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है।