नागपुर। (नामेस)। घर के सामने कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद में पत्थर से मारकर घायल किए जाने की घटना हुड़केश्वर पुलिस थाना अंतर्गत सामने है। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हुड़केश्वर पुलिस स्टेशन अंतर्गत प्लॉट नंबर 74 बी, दुबे नगर निवासी फरियादी सुरेश तेजराम देवगडे (62) के पड़ोस में रहने वाले आरोपी अमोल हनुमंते वंजारी (32) ने सुरेश के घर के सामने कचरा डाल दिया. कचरा डालने पर अमोल को टोका तो उसने पत्थर से हमला कर सुरेश को घायल कर दिया। इस घटना की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 324 के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।