नागपुर। (नामेस)। कलमना पुलिस थाना अंतर्गत नागराज नगर स्थित एक फेब्रिकेशन की दुकान के सामने जाते समय फरियादी की गाड़ी से धक्का लगने के कारण दो सगे भाइयों के साथ विवाद हो गया था। इसी विवाद में आरोपियों ने चाकू से हमला कर फरियादी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी स्वस्तिक दिलीप नेवारे (22) बालाजी नगर, नाका नंबर 4, एकता लेआउट निवासी का बुधवार करीब 7:30 बजे कलमना परिसर के नागराज नगर पुरुषोत्तम फेब्रिकेशन की दुकान के सामने से जा रहा था। इसी बीच आरोपी सागर बनेला (25) और उसके भाई नीरज बनेला (30) दोनों कलमना बस्ती नाका नंबर 4 निवासी से धक्का लगने के कारण पर विवाद हो गया। इसी विवाद में आरोपियों ने पहले गालीगलौज की और बाद में सब्जी काटने वाले चाकू से फरियादी के कंधे पर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फरियादी युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 324, 504, 34 के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।