नागपुर। (नामेस)। यशोधरा नगर पुलिस थाना अंतर्गत पुराने विवाद के चलते आरोपियों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना मंगलवार करीब 1:30 बजे के दरमियान गरीबनवाज नगर मस्जिद के पास घटित हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी समीर उर्फ मोनू खान समी खान (32) फुकट नगर कुंदन लाल गुप्ता नगर निवासी बताया जा रहा है। मंगलवार करीब 1:30 बजे के दरमियान फरियादी गरीब नवाज नगर मस्जिद में आया हुआ था। उसी दौरान आरोपी शेख नईम शेख वईम (34), मोहम्मद साजिद अंसारी सादिक अंसारी (21), शोएब अंसारी सादिक अंसारी (24), सादिक अंसारी (54) ने मिलकर उसे घेर लिया और पुराने विवाद के चलते उस पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 325, 324, 294, 506(2) 34 के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रहे है.