नागपुर। (नामेस)। सदर थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ विनयभंग का मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 फरवरी की दोपहर 40 वर्षीय महिला के साथ संपत्ति के बंटवारे को लेकर आरोपी विजय रवि प्रसाद त्रिपाठी (40) तथा एक अन्य 38 वर्षीय महिला ने विवाद किया। आरोप है कि इसी दौरान विजय ने इस महिला के साथ अश्लील हरकत कर छेड़खानी की। इसकी शिकायत महिला ने सदर पुलिस से की है। पुलिस ने विनयभंग के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।