नागपुर। (नामेस)। जरीपटका पुलिस थाना अंतर्गत 21 जनवरी 2022 को प्लाट क्रमांक 58, जागृत नगर निवासी सत्यवती नंदकिशोर येलगिरे (47) अपने घर में ही खाना बनाते समय गंभीर रूप से जलने के कारण घायल हो गई थी और उन्हें तब उपचार के लिए वेदांत अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 8 फरवरी 2022 के दरमियान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया और आगे की जांच कर रही है।