नागपुर। (नामेस)। सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक साइकिल चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम विशाल गोपाल रेवतकर (35) है। वह अंबेनगर परिसर का निवासी था।
24 नवंबर की रात को करीब साढ़े आठ बजे वह साइकिल से जा रहा था। उप्पलवाड़ी इलाके में साइकिल पर नियंत्रण खोने की वजह से वह गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार रात को करीब 1.20 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में मिली जानकारी के आधार पर यशोधरानगर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।