नागपुर।(नामेस)। अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत दो लोगों की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। एमआईडीसी के पांडुरंग नगर निवासी 55 वर्षीय सुलोचना अशोक चौधरी को शनिवार शाम को करीब 4.20 बजे इलाज के लिए लता मंगेशकर अस्पताल ले जाया गया। दूसरी घटना कोराडी थाना अंतर्गत सुभेदार लेआउट में हुई। मृतक की पहचान चंद्रकांत देवराव गायधने (56) के रूप में हुई है। शनिवार शाम को करीब छह बजे चंद्रकांत की तबियत अचानक बहुत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों ही मामलों में मिली सूचना के आधार पर संबंधित थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।