नागपुर।(नामेस)।: आम आदमी पार्टी नागपुर में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्त्ता जोड़ने का अभियान चल रहा है। लेकिन वहीं दूसरी ओर उत्तर नागपुर विधानसभा के विकास पहाले सदस्यता क्रमांक 24240 ने आम आदमी पार्टी में सदस्य्ता ली और जरीपटका, नारा, इंदिरा गांधी नगर से लगभग 150 से ज्यादा कार्यकर्त्ता समेत दिल्ली में हो रहे विकास को देखते हुए, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व को देखकर आम आदमी में प्रवेश लिया। आम आदमी पार्टी मनपा चुनाव लड़ने वाली है। लेकिन इसी बीच विकास पहाले और उनके 150 कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी छोड़ी है। नागपुर आम आदमी पार्टी में चल रही गड़बडी और चुनाव प्रभारी देवेंद्र वानखड़े के असफल मार्गदर्शन से निराश होकर, पार्टी की बैठक में सही मार्गदर्शन न होने से भाजपा और कांग्रेस के नेताओ को मनपा चुनाव जीतने में बढ़त मिल रही है। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का अपमान किया जा रहा है। विकास पहाले ने अपना इस्तीफा नागपुर सयोजक को दिया है।