नागपुर। (नामेस)। मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में आज 25 नवंबर को शाम 5.30 बजे अजनी वॉलीबाल ग्राउंड, नागपुर में 5वें मंडल रेल प्रबन्धक चैलेंज कप (अंतर विभागीय वॉलीबाल प्रतियोगिता 2021) का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम समारोह में श्रीमति ऋचा खरे, मंडल रेल प्रबन्धक, मुख्य अतिथि थीं और अपर मंडल रेल प्रबन्धक जय सिंह, अपर मंडल रेल प्रबन्धक पी.एस. खैरकर एवं कृष्णनाथ पाटिल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं मंडल खेल अधिकारी उपस्थित थे।