नागपुर। (नामेस)।
भांडेप्लॉट चौक के पास रहने वाले एक युवक पर मामूली विवाद के बाद हुए झगड़े में उसी की बस्ती में रहने वाले 2 युवकों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सक्करदरा परिसर के भांडेप्लॉट,सेवादल नगर, प्रज्ञाशील बौद्ध विहार के पास निवासी फरियादी आकाश सिद्धार्थ भगत (28) का किसी बात पर बस्ती में ही रहने वाले आरोपी विजय अंकुश निघारे (28), बादल अरुण सहारे (21)के साथ विवाद हो गया। इस पर आरोपियों ने गाली-गलौज के बाद जान से मारने की धमकी दे कर ईंट से सिर पर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फरियादी ने इसकी शिकायत पुलिस से की।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 324, 294, 506 (2), 34 के तहत मामला दर्ज किया है।