• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 29, 2022
Inbcn News
  • India
  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Vidarbha
    • Bhandara
    • Chandrapur
    • Devri
    • Ghuggus
    • Gondia
    • Hinganghat
    • Amravati
    • Lakhni
    • Pawni
    • Yavatmal
  • JILHA
    • HINGNA
    • KAMPTEE
    • KONDHALI
    • MAUDA
    • KUHI
    • PACHKHEDI
    • PARSHIVNI
    • PAWNI/DEVLAPAR
    • RAMTEK
    • SAONER
  • Breaking News
  • English News
  • Nagpur Samachar
No Result
View All Result
  • India
  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Vidarbha
    • Bhandara
    • Chandrapur
    • Devri
    • Ghuggus
    • Gondia
    • Hinganghat
    • Amravati
    • Lakhni
    • Pawni
    • Yavatmal
  • JILHA
    • HINGNA
    • KAMPTEE
    • KONDHALI
    • MAUDA
    • KUHI
    • PACHKHEDI
    • PARSHIVNI
    • PAWNI/DEVLAPAR
    • RAMTEK
    • SAONER
  • Breaking News
  • English News
  • Nagpur Samachar
No Result
View All Result
Inbcn News
No Result
View All Result
Home India

आखिर कैसे वापस लिए जाएंगे तीनों कानून?

-संसद सत्र के शुरूआती 3 दिन में पूरी हो सकती है प्रोसेस

by Team Inbcn
November 19, 2021
in India
Reading Time: 1min read
0
आखिर कैसे वापस लिए जाएंगे तीनों कानून?
264
SHARES
4.9k
VIEWS

नई दिल्ली। (एजेंसी)। पिछले एक साल से किसान आंदोलन की वजह बने तीनों नए कृषि कानून केंद्र सरकार ने वापस ले लिए हैं। शुक्रवार को देश के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने यह बड़ा ऐलान किया प्रधानमंत्री ने कहा है कि अगले संसद सत्र में कानूनों को वापिस लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक संसद सत्र शुरू होने के बाद कम से कम 3 दिन में ये प्रक्रिया पूरी हो सकती है। संसद सत्र 29 नवंबर से शुरू होना है। यानी आज से 12 दिन बाद कानून वापसी की प्रक्रिया पूरी हो सकती है। आइए समझते हैं, कोई भी कानून वापस कैसे होता है? सरकार को संसद सत्र में क्या प्रक्रिया अपनानी पड़ेगी? क्या सुप्रीम कोर्ट के जरिए भी कानून वापस लिए जा सकते हैं? तीनों कृषि कानून क्या हैं? सरकार उन्हें क्यों लेकर आई थी और किसान क्यों विरोध कर रहे थे…

कैसे वापस होंगे कृषि कानून?
संविधान एक्सपर्ट विराग गुप्ता के मुताबिक, किसी भी कानून को वापस लेने की प्रक्रिया भी उसी तरह होगी, जिस तरह से कोई नया कानून बनाया जाता है।
सबसे पहले सरकार संसद के दोनों सदनों में इस संबंध में बिल पेश करेगी। संसद के दोनों सदनों से ये बिल बहुमत के आधार पर पारित किया जाएगा। बिल पारित होने के बाद राष्ट्रपति के पास जाएगा। राष्ट्रपति उस पर अपनी मुहर लगाएंगे। राष्ट्रपति की मुहर के बाद सरकार नोटिफिकेशन जारी करेगी। नोटिफिकेशन जारी होते ही कृषि कानून रद्द हो जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट के जरिए भी सरकार वापस ले सकती है कानून
कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट में भी मामला विचाराधीन है। सरकार अगर चाहे तो वैकल्पिक तौर पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर भी इन कानूनों को रद्द करने के लिए अपनी सहमति दे सकती है। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट के न्यायिक आदेश से भी कानून रद्द हो सकते हैं।

तीनों कृषि कानून और उनके विरोध की वजह
-कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) कानून
सरकार का तर्क सरकार का कहना है कि वो किसानों की उपज को बेचने के लिए विकल्प बढ़ाना चाहती है। इस कानून के जरिए किसान मंडियों के बाहर भी निजी खरीदारों को अपनी उपज को ऊंचे दामों पर बेच पाएंगे।

किसानों का तर्क
कानून में बड़े कॉपोर्रेट खरीदारों को खुली छूट दी गई है। यही खुली छूट आने वाले वक्त में मंडियों की प्रासंगिकता को खत्म कर देगी। किसानों का कहना था कि अगर मंडी समस्या में कमी है, तो उसे दूर कीजिए, लेकिन कानूनों में कहीं भी मंडी व्यवस्था को ठीक करने की बात नहीं कही गई है।

-कृषि (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा करार
सरकार का तर्क किसानों और निजी कंपनियों के बीच में कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग का रास्ता खुलेगा। आप की जमीन को एक निश्चित राशि पर कोई ठेकेदार किराए पर लेगा और अपने हिसाब से फसल का उत्पादन कर बाजार में बेचेगा।

किसानों का तर्क
कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से किसान बंधुआ मजदूर बन जाएंगे। अनपढ़ किसान कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग की शर्तों में उलझ जाएंगे। साथ ही अगर किसान और ठेकेदार के बीच कोई विवाद होता है तो उसमें किसान का पक्ष कमजोर होगा, क्योंकि ठेकेदार महंगा से महंगा वकील कर केस लड़ सकता है।

-कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण)
सरकार का तर्क कृषि उपज जमा करने के लिए निजी निवेश को छूट होगी, किसान सही दाम होने पर ही फसल बेचेंगे। यानी किसान अपनी फसल स्टोर कर रख सकेंगे और दाम सही होने पर ही बेच सकेंगे।

किसानों का तर्क
इससे जमाखोरी और कालाबाजारी का बढ़ावा मिलेगा। ज्यादातर किसानों के पास फसल को स्टोर करने की जगह नहीं होती। साथ ही किसानों को अगली फसल के लिए कैश की भी जरूरत होती है। कृषि उपज जमा करने के लिए निजी निवेश को छूट देने से सरकार को पता नहीं चलेगा कि किसके पास कितना स्टॉक है और कहां है?

Related Posts

श्री कृष्ण मंदिर खतौली को हुए पूरे 65 वर्ष
India

श्री कृष्ण मंदिर खतौली को हुए पूरे 65 वर्ष

June 23, 2022
युवाओं के हित में है ‘अग्निपथ योजना: परमार
India

युवाओं के हित में है ‘अग्निपथ योजना: परमार

June 23, 2022
संजीव और अर्जुन टोकस हुए सम्मानित
India

संजीव और अर्जुन टोकस हुए सम्मानित

June 23, 2022
कोरोना काल में ब्रिक्स देशों की भूमिका काफी अहम
India

कोरोना काल में ब्रिक्स देशों की भूमिका काफी अहम

June 23, 2022
हैदराबाद एनकाउंटर पूरी तरह से फर्जी था
Delhi

हैदराबाद एनकाउंटर पूरी तरह से फर्जी था

May 21, 2022
तकनीकी समिति का कार्यकाल 4 हफ्ते बढ़ा
Delhi

तकनीकी समिति का कार्यकाल 4 हफ्ते बढ़ा

May 21, 2022

Stay Connected

  • 12.9k Fans
  • Trending
  • Comments
  • Latest
inbcn news

सेक्स रैकेट में मिली भोजपुरी फिल्म की आइटम गर्ल

April 10, 2021
inbcn

शहर के तीन वार्ड कंटेनमेंट झोन में

April 7, 2021
inbcn

मानसिक तनाव को दूर करने के बहाने बनाये अनैतिक शारारिक संबंध 

March 30, 2021
hinganghat

शहर के प्रसिध्द कपडा दुकानदार घर पें दुकान चलाते पकडे गये

April 15, 2021

महापौर को न्याय, समिति पर अन्याय

0
inbcn news

 हार्डवेयर की दुकान में शार्ट सर्किट के वजह से लगी आग   

0

सावनेर शहरपर मंडराया बर्डफ्लू का खतरा

0

मराठा युवक का आत्महत्या का प्रयास

0
खाते से कटा कर आरटीओ में नहीं हुआ जमा

खाते से कटा कर आरटीओ में नहीं हुआ जमा

June 28, 2022
चेंबर दुरूती के काम में विलंब: इंगोले

चेंबर दुरूती के काम में विलंब: इंगोले

June 28, 2022
जीआरपी ने 24 घंटे में ढूंढ निकाली लापता नाबालिग

जीआरपी ने 24 घंटे में ढूंढ निकाली लापता नाबालिग

June 28, 2022
पटना, बनारस की ट्रेनों में क्षमता से दोगुनी भीड़

पटना, बनारस की ट्रेनों में क्षमता से दोगुनी भीड़

June 28, 2022

Recent News

खाते से कटा कर आरटीओ में नहीं हुआ जमा

खाते से कटा कर आरटीओ में नहीं हुआ जमा

June 28, 2022
चेंबर दुरूती के काम में विलंब: इंगोले

चेंबर दुरूती के काम में विलंब: इंगोले

June 28, 2022
जीआरपी ने 24 घंटे में ढूंढ निकाली लापता नाबालिग

जीआरपी ने 24 घंटे में ढूंढ निकाली लापता नाबालिग

June 28, 2022
पटना, बनारस की ट्रेनों में क्षमता से दोगुनी भीड़

पटना, बनारस की ट्रेनों में क्षमता से दोगुनी भीड़

June 28, 2022
Inbcn News

INBCN NEWS 24x7 Digital News , It is central india news channel , My channel is politics, Sports, Bollywood, Crimes, Fashion & Interview , Advertisement, Etc InBcn News watching up Channel No : 746 Its inDigital set top box

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 INBCN - Powered by FTS.

No Result
View All Result
  • India
  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Vidarbha
    • Bhandara
    • Chandrapur
    • Devri
    • Ghuggus
    • Gondia
    • Hinganghat
    • Amravati
    • Lakhni
    • Pawni
    • Yavatmal
  • JILHA
    • HINGNA
    • KAMPTEE
    • KONDHALI
    • MAUDA
    • KUHI
    • PACHKHEDI
    • PARSHIVNI
    • PAWNI/DEVLAPAR
    • RAMTEK
    • SAONER
  • Breaking News
  • English News
  • Nagpur Samachar

© 2021 INBCN - Powered by FTS.