हिंगणघाट।
राष्ट्रीय महामार्ग क्र 44 के उपजिला रुग्णालय के पास अवैध रूप से मवेशियों को ले जाने वाले कंटेनर को हिंगणघाट पुलीस ने जब्त किया। गुप्त सूचना के आधार पर हिंगणघाट पुलीस ने राष्ट्रीय महामार्ग पर नाकेबंदी की। दोपहर करीब 12 बजे उपजिला अस्पताल।के पास से गुजर रहे कंटेनर क्र एच आर 74 ए 9096 को रोक कर जांच की गई। जिसमें 49 मवेशियों को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। पुलिस तहकीकात में मिली जानकारी के अनुसार कंटेनर में अवैध तरीके से इन मवेशियों को हरियाना के सोनीपत से केरला के कोच्चि की और बिना परमिट के ले जाया जा रहा था। जिसमे सात हजार प्रति की दर से 18,43000 कीमत के 49 मवेशी ठूसकर भरे गए थे। पुलिस ने मवेशियों के साथ 15 लाख कीमत के कंटेनर को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया। आगे की जांच थानेदार संपत चव्हान के मार्गदर्शन में हिंगणघाट पुलीस कर रही है।