नागपुर।(नामेस)।
यशोधरानगर के कुंदनलाल गुप्तानगर इलाके में रहने वाले एक युवक ने शनिवार को अपने निवास स्थान पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक 32 वर्षीय अवध विश्वनाथ निषाद है।
अवध ने छत के हुक से रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर को करीब 12 बजे जब उसके परिजन उसके कमरे में दाखिल हुए तो उसे मृत अवस्था में पाया। उसे मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अवध की आत्महत्या के पीछे कारण समझ में नहीं आया है। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।