रामटेक।
रामटेक शहर के मध्यभाग में गांधी चौक से सटे सुप्रसिद्ध कुमारिका बाहुली के पास तेंदुए ने 7 बकरीयों का शिकार किया। घटना 20 अक्तूबर बुधवार रात की है। बकरीयों की मालकिन पुष्पा गंगाधर भोपले उम्र 65 वर्ष, रामटेक है। पुष्पा भोपले ने बताया कि, घर के सामने बने शेड में 9 बकरे सहित 9 बकरियां बंधी थी।घर में पूरा कंपाउंड है। रात में दरवाजा लगा हुआ था। सुबह 7 बजे जागने पर 7 बकरियां मरी पडी दिखी। उनमें से एक बकरी को तेंदुआ ने पूरी तरह खा लिया था। बाकी 6 बकरियां मरी हुयी दिखी। इससे उनका डेढ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उनका पालनपोषण पूरी तरह बकरियों पर निर्भर है। प्रभारी आरएफ़ओ रितेश भोंगाड़े ने कहा कि तेंदुआ ने ही 7 बकरी को मारा है। जल्द ही शिकायतकर्ता को मुआवजा दिया जायेगा। घटनास्थल का पंचनामा किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील कि हैं की तेंदुए से सावधान रहें। रामटेक वन विभाग के क्षेत्र सहायक भगवान गोमासे वरीष्ठ अधिकारीयों के मार्गदर्शन में मामले की जांच कर रहे है।
तेंदुए का बंदोबस्त करें वनविभाग-
नगराध्यक्ष दिलीप देशमुख, भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, पार्षदोंने उपविभागीय अधिकारी वंदना सवरंगपते और प्रभारी वनक्षेत्रपाल रितेश भोंगाडे को ज्ञापन देकर तेंदुए का समुचीत बंदोबस्त करें और पिडीत को तुरंत मुआवजा देने की मांग की है। इस मौके पर न.प. उपाध्यक्ष आलोक मानकर,भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय मुलमुले, नगरसेवक संजय बिसमोगरे, प्रभाकर खेडकर, अनीता टेटवार उपस्थित थे।