हिंगणघाट।
हिंगनघाट कस्बे के पास नंदगांव में वणा नदी पात्र में 43 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला, जिससे इलाके में खलबल मच गई। इस बारे नांदगाव परिसर के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।सूचना मिलने पर थानेदार संपत चव्हाण के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मी विनोद कांबले और विनोद येवले ने मौके पर पहुंचे और पंचनामा किया।पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास करते हुए बताया कि मृतक का नाम 43 वर्षीय चंद्रशेखर पुरुषोत्तम शिरसेकर संत तुकडोजी वार्ड के हिंगनघाट का है। हालांकि चंद्रशेखर की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।