कारंजा(घाडगे)।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत गढ़चिरौली से सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा, सरदार सरोवर गुजरात तक साइकिल रैली की शुरुआत की। कारंजा में लगभग 200 जवान और उनके अधिकारी ठहरे हुए थे।जवानों के रहने और खाने की व्यवस्था कारंजा मे की गयी थी,पुलिस निरीक्षक कारंजा थाना, शिरीष भांगे पूर्व सरपंच, पुलिस उपनिरीक्षक यशवंत गोहत्रे और कारंजा थाने के अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में उन्हें हरी झंडी दिखाकर आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं।