रामटेक।
रामटेक से तीन कीलोमिटर की दूरी पर तेंदुए ने दो गाय के बछडे का शिकार किया हैं। घटना 17 अक्तूबर के रात की है। यह वारदात नवरगांव परिसर में हुई है। बछड़े के मालिक राधेश्याम ताराचंद महाजन, रामटेक है। उन्होने कहा की नवरगांव के शिवार के खेत मे बने गोठे मे 2 बछडे व दो गाय बंधी थी। रविवार के रात तेंदूआ ने दोनों बछडो को उनके गले में बंधी रस्सी काटकर मार डाला व खेत में ले जाकर खाया। इससे उनका 40 हजार का नुकसान हुआ है व उनके साथ पडोस के किसान दहशत में है। नवरगांव परिसर में पांडुरंग कारामोरे के हॉटेल के पीछे यह घटना हुई है।घटना का पंचनामा रामटेक वन विभाग के राऊंड आफीसर भगवान गोमासे ने किया है। इसके पहले भी तेंदुआ ने गाय की शिकार करने की घटना रामटेंक परिसर में हुई है।