वाड़ी।
वाड़ी के दिलखूश युवक की अचानक रविवार को वरोरा करीब मालगी ट्रेक पर शव मिलने से क्षेत्र में हडकंप मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार को सुबह 9.55 बजे के करीब ऑफिस में जाने की बात बोलकर हर्ष संतोष मंत्री उम्र 21 लेकविव सोसाइटी क्वार्टर न 306 निवासी घर से निकला। सोसाइटी के बाहर आते ही किसी को हर्ष ने लिफ्ट मांगी व नाका नं 19 तक चले गया। वहाँ से सीधे रेल्वे स्टेशन पहुंचकर दिल्ली से साउथ की तरफ जानेवाली ट्रेन में हर्ष बैठने का अनुमान लगाया जा रहा है।नागपुर से करीब 10.30 बजे के दौरान हर्ष ट्रेन में बैठा। ट्रेन नागपुर से साउथ की और चल पड़ी। वरोरा से नागरी स्टेशन के बीच यह हादसा रविवार को करीब 12.30 बजे दौरान हुआ। 11.30 बजे तक हर्ष का मोबाइल शुरू था। उसके बाद मोबाइल बन्द हुआ यह भी सन्देश दर्शाता है। हर्ष को राजधानी एक्प्रेस से सफर के दौरान गेट से गिरा या किसीने गिरा दिया? यह सवाल है। हर्ष को दक्षिण से आनेवाली तमिलनाडु एक्सप्रेस की चपेट में आने से हर्ष की मौत हुई, हर्ष के बॉडी के चिथड़े उड़े। करीब 500 मिटर तक बॉडी घिसटते हुए ट्रेन लेकर गई। बताया गया कि मामला वरोरा थाना क्षेत्र में हुआ। वही पर पोस्मार्टम किया गया। वाड़ी के टेकडी वाड़ी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। हर्ष घर से 1 लाख रुपए लेकर निकला था၊रेल्वे कर्मचारी ने घरवालों को फोन कर घटना की जानकारी परिवार को दी।रविवार को 12:35 पर फोन आया, तुरन्त परिवार नागपुर से वरोरा निकले ढाई बजे के करीब पहुंचे। हर्ष अकेला लड़का था दो बहनें है। हर्ष 12 वी तक पढा हुआ था। हर्ष के पिताजी लुब्रिकेंट ऑइल का व्यवसाय करते है। हर्ष पिताजी के साथ ऑफिस के काम संभालता था। हर्ष की एक बहन एमबीए के पढ़ाई के साथ बिजनेस संभालती है।
थाने में शिकायत कर मामले की जांच की मांग करेंगे-
हर्ष की मृत्यु होने से पुरा परिवार सदमे में है। हर्ष का स्वभाव मन मिलाव व दिलखुश था। वह आत्महत्या नहीं कर सकता, और वह अकेला इतनी दुर नहीं जा सकता उसकी किसी ने हत्या कर दि है और पुरे घटने की जांच होनी चाहीए ऐसी मांग हर्ष के परिवार ने की है।