नागपुर। (नामेस)।
वाड़ी पुलिस थाना अंतर्गत रहने वाली एक 8 वर्षीय नाबालिग के साथ उसी की बस्ती में रहने वाले एक 22 वर्षीय युवक ने अश्लील हरकत कर उसका विनयभंग किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 8 बजे के दौरान पीड़ित 8 वर्षीय नाबालिग अपने घर के पास ही खेल रही थी। उसी दौरान बस्ती में रहने वाला आरोपी रविंद्र भारत नेवारे वहां पहुंचा और नाबालिग के साथ अश्लील हरकत कर उसके साथ छेड़खानी करने लगा।
पीड़ित नाबालिग ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई गई। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 354 व सहधारा 8, 12 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।