पारशिवनी।
लखिमपुर उत्तर प्रदेश में हुये किसान हत्याकांड में लिप्त भाजपा नेता गृह राज्य मंत्री के पूत्र के खिलाफ कार्रवाई की जाये वही भाजपा नेता को बर्खास्त करने की मांग को लेकर पारशिवनी में सोमवार को किसान मोर्चा निकलते हुये रानी बंद का समर्थन किया गया। शहर के किसान तथा ग्रामीण क्षेत्र के किसान महाविकास आघाडी के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश लखिमपुर मामलें के दोषीयो को सजा दिए जाने की मांग की। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलन को देखते हुए पारशिवनी पुलिस निरिक्षक हृदयनारायन यादव ने तगड़ा पुलीस बंदोबस्त किया था। आंदोलन में कांग्रेस तालुकाध्यक्ष दयाराम भोयर, जिलापरिषद सदस्य अर्चना भोयर, जिला परिषद सदस्य राजु कुसुबे,
सभापति अशोक चिखले, श्रिहरी भड, उप सभापति चेतन देशमुख, पचायंत सभापति मिना कावले, पंचायत समीती महीला सदस्य, राष्ट्रवादी तालुकाध्यक्ष सचिन, श्रीधर झाडे, किशोर मिरे, कांग्रेस युवा नेता आशिष भड, अझहर पठान, दिपक भोयर, सरपंच हेमराज दरने, उप सरपंच लाजेवार, दिपक वर्मा, सरपंच प्रदिप दियेवार, निकेश भोयर और असंख्य कार्यकर्ता व किसान मौजुद थे।
युवा कांग्रेस नेता आशिष भड ने कहा कि, लखिमपुर उत्तर प्रदेश सरकार में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानो को दिन दहाडे कुचला जा रहा है। हत्या की जा रही है। घटना में लिप्त दोषी भाजपा नेता पुत्र को बचाने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। उन्होंने इस घटना की निंदा की।