नई दिल्ली। (एजेंसी)।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया है कि दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण के तहत देश में 95 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि देश अब 100 करोड़ वैक्सीन डोज की तरफ बढ़ रहा है। इससे पहले वैक्सीन के निर्यात पर मनसुख मांडविया ने कहा था कि देश के नागरिकों का टीकाकरण उनकी शीर्ष प्राथमिकता में है।
आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने अपने आधिकारिक ट्विटर से बताया कि हमारे देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है, जिसके तहत अब तक 95 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। साथ ही आगे लिखा कि देश अब 100 करोड़ वैक्सीन डोज की तरफ बढ़ रहा है।
इससे पहले मांडविया ने ‘वैक्सीन मैत्री’ के लिए अक्तूबर-दिसंबर में अतिरिक्त टीकों के निर्यात की बात कही थी। कहा था कि देश के नागरिकों की जरुरतें पहले हैं, इसके बाद ही हम निर्यात बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में कोविड-19 टीके की अब तक 95 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अक्तूबर के लिए हमें 30 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज मिली। वहीं, सितंबर में भारत सरकार को भारतीय कंपनियों की तरफ से बनाई गई 26 करोड़ वैक्सीन डोज मिली। वैक्सीनेशन का काम लगातार बढ़ रहा है। वैक्सीन का प्रोडक्शन अभी और भी बढ़ेगा।