नागपुर। (नामेस)।
यशोधरा नगर पुलिस थाना अंतर्गत पति ने घरेलू विवाद के चलते हुए झगड़े में मुक्का मारकर पत्नी का दांत तोड़ दिया। फरियादी ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यशोधरा नगर परिसर के 202, कल्पतरू बिल्डिंग, कामगार नगर में फरियादी श्रीमती प्रीति सचिन मस्के (38) अपने मायके में रहती हैं। उसका आरोपी प्रणय राजू गजभिए (32) प्लॉट नंबर 126, कपिल नगर निवासी से घरेलू झगड़ा जारी है। आरोपी प्रणय 11 सितंबर 2021 के दरमियान पत्नी के घर कामगार नगर में आया और यह बोलकर फरियादी के मुंह पर एक मुक्का मारकर उसका दांत तोड़ दिया कि तुम्हारी मां मेरे घर पर क्यों आई थी।
फरियादी ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 324, 323, 504 के तहत मामला दर्ज किया है।