हिंगणघाट शहर विदर्भ में नहीं तो राज्य में व्यापार नगरी करके पहचानी जाती है। इसके बावजूद यहां महत्वपूर्ण रेल्वे के स्टापेंज नहीं होने से यहां के व्यापारियों नागरिकों में रोष व्याप्त था। इन नाराजगी को कई बार जाहिर भी किया गया। यहां के सामाजिक कार्यकर्ता श्याम इडपवार ने इन एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टापेज़ के लिए शृंखला बद्ध अनशन भी किया था। कई सालो की मांग को अब जाके पूरा किया जा रहा है। शहर को अब काजीपेठ पुणे का स्टापेज़ मंजूर किया है। यहां से व्यापार तथा शिक्षा के लिए जानेवालों को राहत मिलेंगी।