राज्य सरकार द्वारा लगाए गए वीकेंड लॉकडाउन का जायजा लेने के लिए शनिवार को पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार खुद सड़क पर उतरे और सीताबर्डी इलाके का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी संवाद साधा।
कोरोना संक्रमण की कड़ी को खंडित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा कड़ी पाबंदियां जारी की गई जिसके अनुसार शुक्रवार की रात 8 बजे से सोमवार की सुबह 7 बजे तक फुल लॉकडाउन सरकार द्वारा लागु किया गया। इसी के चलते शनिवार को शहर में पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त देखने को मिला। इसी बिच पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने सीताबर्डी इलाके का दौरा किया जिस दौरान उन्होंने पत्रकारों से संवाद साधा। उनका कहना था की शहर में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है और लग भग २००० पुलिस कर्मचारियों को शहर में तैनात किया गया है।
इस दौरान उन्होंने जानकारी दी की वीकेंड lलॉकडाउन का शहर के नागरिको द्वारा अच्छा प्रतिसाद दिया जा रहा है और शुक्रवार की तुलना में शनिवार को ७० प्रतिशत ट्रैफिक में कमी देखि जा सकती है।