नगर परिषद में कई सालो से अस्थाई कर्मचारियों के भरोसे काम चलाया जा रहा था।और अनेक पद रिक्त थे। जिसके वजह से आम नागरिकों के काम प्रभावित होते थे। इन अस्थाई कर्मचारियोंको स्थाई करने की मांग सालो से की गई रही थी। जिसे अब जा के सफलता मिली। इस कार्य की पूर्ती के लिए विधायक समीर कुनावार के अथक प्रयास की सार्थकता बताई जा रही है।
विदित हो कि इन अस्थाई कर्मियों को स्थाई करने के लिए कई आंदोलन भी किए गए। कुछ कर्मचारी तो बीस साल से ज्यादा समय से कार्यरत थे। लेकीन अस्थाई होने से उन्हे कब नौकरी से बाहर होने की नौबत आएंगी इस का ठिकाना नहीं था। उनपर हमेशा काम से बेदखल होने की तलवार लटकती रहती थीं।
अब इन्हे पाच टप्पे में स्थाई करने का रास्ता साफ हो गया। जिसमे १२३ कर्मचारियों को स्थाई किया गया। उनकी शैक्षणिक पात्रत के नुसार नियुक्तिया दी जा रही है। इस बहुप्रतीक्षीत निर्णय से इन कर्मचारियों में हर्ष का वातावरण दौड़ रहा है। उन्होंने दिए गए वचन पूर्ती के लिए विधायक समीर कुनावार का आभार माना है।