औद्योगिक क्षेत्रों से मशहूर चंद्रपुर जिला के घुग्घूस शहर में लॉयड्स मेटल फैक्ट्री से निकलने वाली प्रदूषण से आसपास खेतों में बोई गई फसलें डस्ट की भेंट चढ़ने से नष्ट होने लगी हैं।
फैक्ट्रियों से निकलने वाली डस्ट की चादर से आसपास के खेतों में फसलें नष्ट होने के कगार पर पहुंच गई हैं।
इस डस्ट के कारण फसलें विकसित नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में पैदावार में कमी होने से किसानों की मेहनत पर भी पानी फिरने लगा है। इसके साथ उनकी उम्मीदें भी टूट रही हैं लेकिन प्रशासन व कृषि विभाग के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी मूकदर्शक बना हुआ है।
किसानों में आक्रोश: किसानों ने बताया कि घुग्घूस औद्योगिक क्षेत्र स्थित लॉयड्स मेटल कंपनी के पीछे 50 से 100 एकड़ जमीन पर वर्तमान में ख़फ़ास व अन्य की फसल बोई हुई है। फैक्ट्री से होने वाले प्रदूषण व सफेद डस्ट ख़फ़ास की फसल के ऊपर जम गई है।इस स्थिति में खेत में खड़ी फसल सफेद पाउडर से सनी नजर आ रहीं है। इस बारे में क्षेत्र के किसानों ने कई बार प्रशासन को अवगत करवाया लेकिन समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पाया है।
औद्योगिक विकास की आड़ में किसानों की फसलों के फैक्ट्रियों की डस्ट से होने वाले नुकसान से आर्थिक हानि हो रही है लेकिन किसानों की कोई सुन नहीं रहा है औद्योगिक इकाइयों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अनुमति प्रमाण पत्र देता है, उसे इसका वास्तविकता की जांच करना चाहिए।