भारतीय जनता पार्टी, ओबीसी मोर्चा, दक्षिण नागपूर की ओर से कोरोना का संक्रमण ना बढ़े इस उद्देश्य से मेरा वार्ड मेरी जिम्मेदारी इस अभियान के तहत मुफ्त सेनिटाइजर सेवा प्रदान की गई। इस अभियान का शुभारंभ आमदार मोहन मते के हाथो किया गया। इस दौरान दक्षिण नागपूर के अध्यक्ष देवेंद्र दुस्तरे, ओबीसी मोर्चा के विदर्भ संपर्क प्रमुख रवींद्र चव्हाण,प्रदेश सचिव डी.डी. सोनटक्के, शहर महामंत्री नितीन गुडधे ,ओबीसी मोर्चा दक्षिण नागपूर के अध्यक्ष शंकर चौधरी,भाजपा शहर सचिव रवी अंबाडकर,भाजपा दक्षिण नागपूर ,३२ के नगरसेवक अभय गोटेकर,दक्षिण नागपूर युवा मोर्चा अध्यक्ष अमर धरमारे समेत अन्य लोग उपस्थित थे।