दिग्रस।
दिग्रस तहसील के काली दौलत परिसर के दिग्रस मार्ग पर सोमवार शाम को वसंतनगर गांव के पुल से पानी बह रहा था। वहीं बहते हुए पूल पर से बाइक निकालने पर आमादा दो युवक तेज बहाव में बह गए। इन युवको मे ज्ञानेश्वर जाधव (उम्र 28), सुरेश महिंद्रा (उम्र 27) है। सूत्रों ने बताया कि वह दोनों महागांव तालुका के साई इजारा गांव के रहने वाले हैं। बारिश के कारण वसंतनगर में पुल से बाढ़ का पानी बह रहा था। दोपहिया वाहन (नंबर एमएच 29 एवी 0074) को पानी से निकालने के प्रयास में दोनों युवक बह गए। खबर लिखने तक ज्ञानेश्वर जाधव का शव मिलने की जानकारी हाथ आयी थी, वहीं सुरेश महिंद्रा का शव हाथ नही आया था। पुलिस प्रशासन ने बारिश के दौरान बाहर निकलते समय, पूल पार करते समय नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है।