बिना विश्वास में लिए प्रभाग क्र १६ में टैंकर से किए गए जलापूर्ति से संतप्त जल आपूर्ति सभापति भास्कर ठवरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
पिछले दो माह से शहर के कुछ प्रभागों में जल की किल्लत है। इस पर हुई सभा में शहर के किल्लत वाले प्रभागों में समान रूप से टैंकर से जल वितरित करने का निर्णय हुआ। इसके बावजुद प्रभाग क्र १६ में परस्पर टैंकर भेजे जा रहे है।तब नाराज होकर सभापति पद का इस्तीफा दिया ।
शहर के कुछ प्रभाग में जल की किल्लत हो रही थी। कुछ प्रभाग में जल वाहिनी थीं तो आपूर्ति काम होती थीं। कुछ वार्ड में जलवाहिनी ना होने पर हैंडपंप का सहारा था। लेकीन धूपकाले में हैंडपंप में भी जलस्तर नीचे जाने से पानी नहीं मिल रहा था। इसकी शिकायते मिलने पर नगराध्यक्ष ने संयुक्त सभा लेकर पार्षद , विषय सभापति और अधिकारियों से चर्चा करके १० प्रभागों में समान रूप से टैंकर से जलापूर्ति करने का निर्णय लिया गया। लेकीन कोरोना संकट के चलते जलापूर्ति संभव नहीं हो पाई। इसके बावजूद प्रभाग १६ में बिना सभापति के जानकारी के परस्पर टैंकर से जलापूर्ति की गई। सभी को समान रूप से जलापूर्ति करने का निर्णय हुआ था। तो प्रभाग १६ को अलग से जलापूर्ति कैसे की गई। ये सवाल उठाकर सभापति ठवरी ने इस्तीफा दिया।
नगराध्यक्ष उपस्थित ना रहने से सभापति ने उनके कक्ष में इस्तीफा लिख कर छोड़ दिया। इस नाटकीय मोड़ पर सत्ताधारी पक्ष क्या रुख अपनाता है, इस और सबकी निगाहें लगी है।