शनिवार को शहर में आम आदमी पार्टी की और से अजनी वन को बचाने के उद्देश्य से चिपकू आंदोलन किया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार के विरोध में नरेनबाजी कर अपना आक्रोष जताया। प्रशासन की और से अजनी इण्टरमॉडेल स्टेशन के प्रस्ताव को पारित किया गया है। जिसके तहत लगभग ४० हजार पेड़ो की बलि चढ़ने की बात भी कही गई। जिसका कई पर्यावरण प्रेमियों द्वारा विरोध भी किया जा रहा है। इसी के चलते शनिवार को आम आदमी पार्टी की और से शहर में अजनी वन को बचाने के लिए चिपको आंदोलन किया गया। आम आदमी पार्टी के विदर्भ सयोजक देवेंद्र वानखेड़े और पार्टी के कोषाध्यक्ष जगजीत सिंघ के नेतृत्व में किये गए इस आंदोलन में कार्यकर्ताओ ने नारेबाजी कर अपना विरोध जाहिर किया।